पानीपत में दुष्कर्म के आरोप में महिला यू-ट्यूबर सहित चार गिरफ्तार

98 views

पानीपत, । पानीपत में महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने मामले में आरोपी महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने सोमवार को सिठाना गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार थाना सदर में पानीपत की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन दिन पहले रिफाइनरी रोड के जंगल में लकड़ी लेने के लिए आई थी। वहां आस पास के गांवों की काफी महिलाएं लकड़ी व घास फूस लेने के लिए आती है।

इसी दौरान किरण नाम की औरत जो अपने आप को पत्रकार बता रही थी एक गाड़ी में तीन लड़कों को लेकर आई। लड़के अपने नाम अमन, अश्वनी व मास्टर संदीप बता रहे थे। किरण ने उससे कहा यहां गंदे काम करती हो उसे उक्त तीनों लड़कों के साथ संबंध बनाने होगे। मना करने पर उसको जबरदस्ती गांड़ी में डालकर जंगल में ले गए और मारपीट कर तीनों लड़कों ने उसके साथ बारी बारी गलत काम किया।

पत्रकार किरण गाड़ी से थोड़ी दूरी पर डंडा लेकर पहरा दे रही थी। किरण ने उसको धमकी दी कि उसकी वीडियो बना ली है, इसके बारे किसी को बताया तो वीडियों को मीडिया पर चलाकर बदमाम कर देगी। तीनों लड़कों ने भी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तभी चार/पांच औरतें जंगल में लकड़ी लेने के लिए आ गई, आरोपी उन्हें देखकर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। उसने यह बात उक्त औरतों को भी बताई थी। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने रविवार को महिला का मेडिकल कराकर उसके ब्यान दर्ज करवा आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। आरोपियों की पहचान गांव भालसी निवासी अमनदीप उर्फ अमन, गांव डाचर करनाल हाल सेक्टर-6 पानीपत निवासी अश्वनी, गांव कासनी झज्जर निवासी मोनू व कथित यूट्यूबर पत्रकार किरण के रूप में हुई है। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व मोबाइल बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद कथित महिला पत्रकार सहित चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

—————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज