बलात्कार मामले में सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे प्रज्वल रेवन्ना

53 views

बेंगलुरु,। घरेलू नौकरानी से बलात्कार के मामले में स्थानीय विशेष अदालत से मिली आजीवन सजा के आदेश के खिलाफ

कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। प्रज्वल रेवन्ना ने अपनी याचिकामें निचली काेर्ट से मिली सजा को रद्द करने और याचिकाकर्ता को इस मामले में बरी करने की मांग की है।

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर जनवरी 2021 से जनवरी 2022 के अंत तक बसवनगुडी स्थित उसके घर पर एक महिला के साथ बलात्कार का आराेप है। दरअसल अप्रैल 2024 में प्रज्वल के सैकड़ों सेक्स वीडियाे सामने आए, जिनमें वह महिलाओं की मर्जी के बिना संबंध बनाते नजर आये थे। इसके बाद प्रज्वल की घरेलू सहायिका ने सबसे पहले शिकायत दर्ज कराई। बाद में कई अन्य मामले भी सामने आए।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

इस बीच प्रज्वल जर्मनी भाग गये। बाद में एसआईटी ने 31 मई को प्रज्वल को जर्मनी से लौटने पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने काेर्ट में प्रज्वल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। स्थानीय विशेष काेर्ट ने 2 अगस्त को, प्रज्वल रेवन्ना को एक घरेलू सहायिका से बलात्कार के जुर्म में आजीवन कारावास और 11.60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसमें से 11.25 लाख रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिए जाने थे। काेर्ट ने शेष राशि सरकारी खाते में जमा करने का निर्देश दिया। प्रज्वल रेवन्ना ने इस फैसले को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज