एशिया कप फाइनल में भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

97 views

नई दिल्ली, । भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे फाइनल में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है। लाइट्स में विकेट और भी बेहतर हो जाता है। हम पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन आज हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से हार्दिक चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

हार्दिक की जगह रिंकू सिंह को मौका मिला है। मुख्य तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर शिवम दूबे भी वापस आ गए हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान – साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में दो बार पाकिस्तान टीम को हरा चुकी है। अब भारतीय टीम की नजर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकर खिताब जीतने पर है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज