प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से कूचकर हत्या

63 views

प्रयागराज,। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर हैजा अस्पताल के समीप शुक्रवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह शराब पीने के बाद हुआ विवाद माना जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आस—पास स्थित सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी साजन मेहतर 45 वर्ष पुत्र छुट्टन मेहतर एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ जार्जटाउन थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वह शुक्रवार रात हैजा अस्पताल के समीप कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान वह गिर गया तो उसकी इंटर लाकिंग वाले ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही उसके परिजन पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आस—पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। परिवार के लोग इस संबंध में कुछ लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दे रहे है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज