सास ने याचिका दाखिल कर बहू से मांगी मासिक भरण पोषण धनराशि

102 views

-कहा, बहू अनुकम्पा नियुक्ति की शर्तों का नहीं कर रही पालन

प्रयागराज,। बरेली निवासी सास ने अपने बहू के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर उनसे मासिक भरण पोषण धनराशि देने की मांग की है। सास का कहना है कि बेटे की मौत के बाद उसकी अनुकम्पा नियुक्ति हुई है। सास ने उसकी नियुक्ति पर अपनी सहमति दी थी। याची सास का कहना है कि बहू ने उसे छोड़ दिया है और कुछ भी पैसा उसके भरण पोषण के लिए नहीं दे रही है।

जस्टिस मंजू रानी चौहान ने सास नजारा खातून की याचिका पर विपक्षी बहू को नोटिस जारी किया है तथा उससे जवाब मांगा है। कोर्ट ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली को भी निर्देश दिया है कि वह याची सास के हक में मासिक भरण पोषण धनराशि दिया जाना सुनिश्चित करें अथवा कानून के मुताबिक अनुकम्पा नियुक्ति की शर्तों का उल्लंघन करने को लेकर आगे की कार्रवाई करें।

याची के वकील का कहना था कि बहू अनुकम्पा नियुक्ति की शर्तों का पालन नहीं कर रही है। सास के अनुरोध के बावजूद उसे मासिक भरण पोषण के लिए कोई धनराशि नहीं दे रही है। कोर्ट ने आदेश पारित कर कहा कि मामला विचारणीय है। कोर्ट ने बरेली बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधिवक्ता रामानंद पान्डेय से इस सम्बंध में बीएसए के निर्णय के साथ आवश्यक इंस्ट्रक्शन प्रस्तुत करने को भी कहा है। हाईकोर्ट इस मामले में अब 10 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज