फेरी लगाकर सामान बेचने वाले 37 संदिग्ध लोग गिरफ्तार

87 views

जयपुर, 12 सितंबर । करधनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फेरी लगाकर सामान बेचने वाले 37 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 13 चौपहिया वाहन भी जब्त किए गए है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर( पश्चिम )हनुमान प्रसाद ने बताया कि करधनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना इलाके के लालचंदपुरा निवारू रोड स्थित सियाराम मैरिज गार्डन में कुछ संदिग्ध लोग आये हुए है। जो राजस्थान के बाहर के है और यह लोग गांवो एवं कहानियों में जाकर जय श्री श्याम मार्केटिंग एण्ड सेल्स” नाम की कंपनी का महंगी कीमत के सामान का कूपन देकर कूपन को स्क्रेच करवाकर सस्ता प्रोडक्ट देकर आम जनता को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए रूके हुये है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।जहां पुलिस को देखकर संदिग्ध लोग अपनी मौजूदगी छुपाते हुए भागने का प्रयास किया । जिनको जाब्ते की मदद से रोक कर कार्रवाई करते हुए उमेश सिंह,गोविंद बंजारा,मानसिंह,भरतलाल मीणा,देवेन्द्र सिंह,नरेश सिंह,जितेन्द्र सिंह,चंद्र सिंह,मनीष कुमार,कपिल कुमार,धन्नी राम, रितेश कुमार, दिलीप सिंह,विकास सिंह, सचिन नायक,अनिरुद्ध, लोकेश, विनय सिंह,अनिल ,मनीष सिंह,मनोज,अनेश,करण सिंह,रोहित,देवकिशन, विपिन कुमार,लवकुश,जितू,ग्रिजेश,सौरभ नायक, स्वतंत्र देव सिंह,अमन सिंह,सलदेव नायक,दीपक सिंह,गौरव सिंह और अजय को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। इन लोगों से पूछताछ करने पर सामने आया कि वह गांवो और कॉलोनियों में जाकर जय श्री श्याम मार्केटिंग एण्ड सेल्स” नाम की कंपनी का महंगी कीमत का एक कूपन देकर कूपन को स्क्रेच करवाकर सस्ता प्रोडक्ट देकर आम जनता के साथ आर्थिक नुकसान पहुंचा कर संज्ञेय अपराध कारित करने की योजना थी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज