15 काे कोलकाता आएंगे प्रधानमंत्री, संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

24 views

कोलकाता, 08 सितम्बर । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितम्बर काे तीन दिवसीय सशस्त्र बलों के ‘संयुक्त कमांडर सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 17 सितम्बर तक चलेगा।

इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय ‘सुधार का वर्ष : भविष्य के लिए परिवर्तन’ है। इसमें रक्षा सुधार, सैन्य आधुनिकीकरण और बहु-क्षेत्रीय तैयारियों पर चर्चा होगी। सोमवार को रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों में संस्थागत सुधारों को गति देना, गहरी एकजुटता लाना और तकनीकी आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाना है।

तीन दिवसीय सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह सहित सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे।

संयुक्त कमांडर सम्मेलन को सशस्त्र बलों का सर्वोच्च मंथन मंच माना जाता है, जिसमें देश के शीर्ष सैन्य और नागरिक नेतृत्व रणनीतिक और वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श करते हैं। 

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज