1200 युवाओं ने उद्योग विभाग में अपना आइडिया सबमिट

27 views

समस्तीपुर, 8 सितंबर । समस्तीपुर जिले में कारोबार को बढ़ाने के लिए 1200 युवाओं ने उद्योग विभाग में अपना आइडिया सबमिट किया है। अगर विभाग इसे स्वीकृत करती है तो ऐसे युवाओं को रोजगार के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

बड़ी बात यह कि इसके लिए 10 सालों तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। कारोबार विकसित होने के बाद सरकार ब्याज लेना शुरू करेगी। पिछले दिनों सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बिहार आइडिया फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने कारोबार से संबंधित अपना आइडिया सबमिट किया था।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन जिला, प्रमंडलीय और राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इसमें दो लेवल का काम खत्म हो चुका है, अब राज्य स्तर पर कार्यक्रम होना है।1200 नए तरह के आइडिया विभाग को प्राप्त हुए हैं। जिसमें फूड प्रोसेसिंग से लेकर, मैन्युफैक्चरिंग, आइटीईएस में कारोबार को और आगे ले जाने के लिए शामिल है। पूसा प्रखंड के बोली रामनिवासी युवक ने मखाना के कारोबार को विदेश तक फैलाने के लिए अपना आइडिया दिया है।इसके अलावा युवाओं ने टोमेटो सॉस बनाने, छोटे सिलाई सेंटर को बड़ा सिलाई सेंटर के रूप में विकसित करने के साथ ही विभिन्न तरह का आइडिया प्रस्तुत किया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज