पीओके में पिछले 72 घंटाें में सुरक्षाबलाें के साथ मुठभेड़ में कम से कम 12 लाेग मारे गए

57 views

मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पिछले 72 घंटाें से जारी विरोध प्रर्दशन में सुरक्षाबलाें के साथ मुठभेड़ में कम से कम 12 लाेग मारे गए हैं जबकि 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह आंकड़ा नवीनतम रिपाेर्टाें के आधार पर है जाे पहले बताए गए आंकड़ाें से अधिक है। ये सभी माैतें मध्य और उत्तरी पीओके के विभिन्न जिलाें में सुरक्षाबलाें और आंदाेलनकारियाें के बीच झड़पाें के दाैरान हुई हैं। ये प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमिटी (जेके-जेएएसी) की अगुवाई में पीओके के निवासियाें के मूल अधिकाराें के हनन के खिलाफ किए जा रहे हैं।

इस बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रर्दशनकारियाें से शांति की अपील करते हुए सुरक्षाबलाें से संयम बरतने काे कहा है। शरीफ अभी लंदन प्रवास पर हैं। अपने संदेश में उन्हाेंने क्षेत्रीय स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सुरक्षाबलाें काे प्रर्दशनकारियाें के खिलाफ संयम बरतना चाहिए।उधर यहां जेके-जेएएसी की काेर कमेटी के सदस्य सरदार उमर नजीर कश्मीरी ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया और वैश्विक मानवाधिकार संगठनाें से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की अपील की है। नजीर ने कहा, “28 सितंबर से पाकिस्तान सरकार ने पीओके में संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप कर दी है।

माेबाइल नेटवर्क इंटरनेट और लैंडलाइन कनेक्शन काट दिए गए हैं। खाने-पीने के सामान और ईंधन की कमी पैदा करने के लिए अंतर प्रांतीय राजमार्गाें काे जानबूझकर बंद कर दिया गया है। संगठन के नेताओं और पत्रकाराें के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।”नजीर ने आराेप लगाया कि ये कार्रवाइयां मानवाधिकाराें के साथ संयुक्तराष्ट्र घाेषणापत्र में की गई मानवाधिकाराें से जुड़ी सार्वभाैमिक घाेषणा का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा, “हमारी मांगे विद्राेह नहीं हैं बल्कि आजाद कश्मीर के लाेगाें के लिए न्याय, सम्मान और समृद्धि सुनिश्चित करने का एक प्रस्ताव हैं।”

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज