बिहार के नवादा में वृद्ध की हत्या, विरोध में सड़क जाम

116 views

नवादा, 10 नवंबर ।नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत रामपुर बलुआ गांव में सोमवार को महादलित परिवार से आने वाले एक वृद्ध की हत्या कर दी गई।

नदी के किनारे मृतक का शव पानी में पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम रामपुर बलुआ गांव निवासी स्वर्गीय छोटन चौधरी के लगभग 60 वर्षीय पुत्र कपिल चौधरी खजूर पेड़ से ताड़ी की चुआई करने निकले।

देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों द्वारा खोजबीन प्रारंभ किया गया। परन्तु पता नहीं चला सका। शव को गांव स्थित बघेल नदी किनारे पानी में मिला।मृतक का चेहरा क्षत विक्षत था। ऐसा लग रहा था कि धारधार हथियार से मृतक के चेहरा पर गहरा घात किया गया है।

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कौआकोल पुलिस को देते हुए आक्रोशित होकर कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर बलुआ मोड़ के पास जाम कर दिया। जिससे घण्टों यातायात सेवा प्रभावित हो गई। सूचना के बाद पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं।

ग्रामीण प्रशासन से हत्यारे की गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग कर रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर स्क्वॉयड डॉग एवं एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था ।आक्रोशित ग्रामीण सायरिया अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें कल शाम ही या फिर कर लिया गया तथा सोमवार को हत्या कर लाश को पानी में फेंक दिया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज