प्रचंड की नीतियों का विरोध करते हुए उनकी ही पार्टी के विधायक ने अपने मुंह पर कालिख पोती

91 views

काठमांडू, 09 नवंबर । माओवादी पार्टी से नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी बनाने वाले पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की नीति का विरोध करते हुए उनकी ही पार्टी के एक विधायक ने अपने ही मुंह पर कालिख पोत ली है।

यह घटना शनिवार की है, जब प्रदेश सभा में नवनियुक्त मुख्यमंत्री जीतेन्द्र सोनल विश्वास का मत ले रहे थे। माओवादी पार्टी इस सरकार को समर्थन कर रही थी, लेकिन उसी पार्टी के रोहबर अंसारी ने विश्वास मत के दौरान प्रदेश सभा में अपनी मुंह पर कालिख पोत ली और कहा कि वो सरकार को समर्थन नहीं दे सकते हैं। अंसारी ने कहा कि प्रचंड के हर बार नीति बदलने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि प्रचंड अपनी सुविधा और अपने व्यक्तिगत राजनीतिक फायदे के लिए कभी इस गठबंधन में कभी उस गठबंधन में जाते रहते हैं। उनकी इसी नीति से तंग आकर मैंने सरकार को समर्थन नहीं देने का फैसला लिया है।

दरअसल, 25 दिन पहले बनी सोनल के नेतृत्व की सरकार से शनिवार को माओवादी पार्टी और जनमत पार्टी के दो-दो विधायकों ने विरोध किया, जिसके बाद विश्वास का मत नहीं पाने के कारण सरकार गिर गई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज