1️⃣ उद्देश्य: यह नीति पोर्टल पर प्रकाशित समाचार एवं सामग्री को सत्य, संतुलित और विधिसम्मत बनाए रखने हेतु बनाई गई है।
2️⃣ मुख्य सिद्धांत :
(ए )सत्यता: केवल प्रमाणित और विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त समाचार प्रकाशित होंगे।
(बी) निष्पक्षता: किसी जाति, धर्म, भाषा, लिंग या वर्ग के प्रति भेदभावपूर्ण सामग्री प्रकाशित नहीं होगी।
(सी ) कानून का पालन: सभी समाचार/लेख सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, IT Rules 2021, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के मानक और भारतीय दंड संहिता के अनुरूप होंगे।
3️⃣ प्रतिबंधित सामग्री
पोर्टल पर निम्न प्रकार की सामग्री प्रकाशित/साझा नहीं की जाएगी:
(ए ) अफवाह, झूठी या भ्रामक खबरें
(बी ) अश्लील, अभद्र या आपत्तिजनक सामग्री
(सी ) राष्ट्र-विरोधी या हिंसा भड़काने वाली सामग्री
(डी ) कॉपीराइट/बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन करने वाली सामग्री
(सी ) घृणा फैलाने वाली या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री
4️⃣ शिकायत निवारण तंत्र :
(ए ) पोर्टल पर एक शिकायत अधिकारी नियुक्त है।
( बी)किसी भी शिकायत पर 24 घंटे के भीतर संज्ञान लिया जाएगा।
(सी ) अधिकतम 15 दिनों के भीतर समाधान/उत्तर दिया जाएगा।
(डी ) आवश्यक होने पर आपत्तिजनक सामग्री को हटाया जाएगा।
5️⃣ कंटेंट मॉडरेशन प्रक्रिया
- पब्लिशिंग से पहले: प्रत्येक समाचार/लेख संपादक द्वारा जाँचा जाएगा।
- पब्लिशिंग के बाद: पाठक/पब्लिक से शिकायत मिलने पर शिकायत अधिकारी द्वारा समीक्षा की जाएगी।
- टेक्निकल स्तर पर: अनुचित शब्द, अभद्र भाषा या हिंसक दृश्य स्वतः फ़िल्टर करने के लिए तकनीकी टूल/मैन्युअल स्क्रीनिंग अपनाई जाएगी।
6️⃣ पारदर्शिता :
(ए) हर शिकायत का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
(बी)मासिक रिपोर्ट तैयार कर पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी ।
7️⃣ संशोधन : यह नीति समय-समय पर सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संशोधित की जाएगी।