दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी में गड़बड़ी, 100 से ज्‍यादा उड़ानें प्रभावित

84 views

नई दिल्‍ली, 07 नवंबर । राष्‍ट्रीय राजधानी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल दिखा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्‍टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 100 से ज्‍यादा उड़ानें प्रभावित हो गईं।

दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एटीसी में तकनीकी समस्या के कारण आईजीआईए पर उड़ान में हो रही बाधा के लिए खेद जताया है, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों में देरी पर जारी एक एडवाइजरी में बताया कि उनकी टीम डायल (दिल्ली अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड) सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। लेट हुई उड़ानों में सवार यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

एयर इंडिया एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई एक तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे हवाई अड्डे और विमान में देरी और लंबा इंतज़ार हो रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर है और हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं। हमारे केबिन क्रू और हवाई अड्डे पर मौजूद कर्मचारी यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए तत्काल सहायता प्रदान कर रहे हैं। साथ ही अनुरोध किया गया है कि हवाई अड्डे पर जाने से पहले https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज