‘थामा’ 100 करोड़ क्लब में शामिल, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई भी आई सामने

109 views

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है। रिलीज के महज 8 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है। दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी धीरे-धीरे अपनी मोहब्बत की कमाई का सिक्का जमाती दिख रही है और रोज की कमाई में ‘थामा’ को कड़ी चुनौती दे रही है।

‘थामा’ की सेंचुरी

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म ने वीकडेज में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल कमाई अब 101.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। बॉक्स ऑफिस की रफ्तार यूं ही बनी रही तो यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ क्लब में शामिल होती नजर आएगी।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का दमदार सफर

30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ न सिर्फ अपना खर्च निकाल चुकी है, बल्कि हिट फिल्मों की कतार में भी शामिल हो गई है। 8वें दिन का कलेक्शन लगभग 4.35 करोड़ रुपये रहा। इस तरह कुल कमाई 49.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। दिलचस्प ट्विस्ट यह है कि रोजाना के कलेक्शन में यह फिल्म ‘थामा’ को लगभग बराबरी की टक्कर देते हुए आगे बढ़ रही है। दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस को दीवाना बना रखा है। दर्शकों की तालियां सुनाई दे रही हैं और काउंटर पर नोटों की बरसात सी हो रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज