ट्रंप से मुलाकात के लिए सीरिया के राष्ट्रपति अल-शरा पहुंचे अमेरिका, सोमवार को होगी मुलाकात

87 views

वॉशिंगटन, 9 नवंबर । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी एतिहासिक मुलाकात के लिए सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा शनिवार को अमेरिका पहुंच गए हैं। अहमद अल-शरा सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

समाचार एजेंसी सना के मुताबिक साल 1946 में देश की आजादी के बाद यह किसी सीरियाई राष्ट्रपति की पहली ऐसी यात्रा है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने 7 नवंबर को सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा और उनकी सरकार के कुछ सदस्यों पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

नवंबर 2024 में विपक्षी ताकतों की अगुवाई करते हुए अहमद अल-शरा ने दशकों से शासन कर रहे बशर अल असद की सरकार को उखाड़ फेंका था।इसके साथ ही सीरिया में दशकों से चले आ रहे गृहयुद्ध का अंत हो गया। सीरिया की सत्ता पर काबिज हुए अहमद अल-शरा ने सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था।

ट्रंप ने इसी साल मई में सऊदी अरब में अल-शरा से मुलाकात के बाद सीरिया पर दशकों से लगे आर्थिक प्रतिबंध हटाने की घोषणा की थी। अमेरिका ने 7 नवंबर को सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा को वैश्विक आतंकवादी सूची से हटा दिया। अमेरिकी ने अहमद अल-शरा के अतिरिक्त उनके संगठन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) को भी विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) के दर्जे से हटा दिया।

गौरतलब है कि अहमद अल-शरा करीब 20 साल पहले वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा में शामिल होने के बाद साल 2005 में इराक में गिरफ्तार किया गया। साल 2011 में रिहा होने से पहले उसने छह साल अमेरिकी और इराकी जेलों में बिताए। इसके बाद अल-शरा ने सीरिया में अलकायदा से जुड़े संगठन का नेतृत्व किया और साल 2013 में अमेरिका ने उनके सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। हालांकि साल 2016 में अहमद अल-शरा ने खुद को अलकायदा से अलग कर लिया। नवंबर 2024 में अल-शरा ने विपक्षी ताकतों का नेतृत्व करते हुए असद शासन को उखाड़ फेंका।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज