अकासा एयर आने वाले हफ्तों में दिल्ली से शुरू करेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

390 views

नई दिल्‍ली, 10 नवंबर । विमानन कंपनी अकासा एयर जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी को बोइंग से विमानों की डिलीवरी भी तेज होने की उम्मीद है। अगस्त 2022 में उड़ान शुरू करने वाली इस एयरलाइंस के पास वर्तमान में 30 विमानों का बेड़ा है।

अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) प्रवीण अय्यर ने यहां एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हम जल्द ही दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि एयरलाइन सिंगापुर, उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, वियतनाम और ताशकंद सहित विभिन्न विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करने पर विचार करेगी।

एयरलाइन के पास कुल 226 बोइंग 737 मैक्स विमानों का पक्का ऑर्डर है, उसे विमानों की डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ रहा है। अय्यर ने कहा कि बोइंग द्वारा उत्पादन बढ़ाने के साथ, अकासा एयर को उम्मीद है कि विमान तेजी से आएंगे। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में लोड फैक्टर और हवाई किराए के मामले में संतुलन बना हुआ है।

उल्‍लेखनीय है कि यह एयरलाइंस 24 घरेलू और छह अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है, जबकि वर्तमान में एयरलाइन की नई दिल्ली से प्रतिदिन 24 उड़ानें हैं। वहीं, दोहा, जेद्दा, रियाद, अबू धाबी, कुवैत सिटी (कुवैत) और फुकेत (थाईलैंड) के लिए तरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज